IND vs SA  T20 Suryakumar Yadav Record : सूर्यकुमार यादव नेकी अपने नाम एक खास रिकार्ड,  धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

chakenkumar
SKY

Suryakumar Yadav Record  भले ही टीम इंडिया दूसरा t20 मैच हार गयी लेकिन सूर्यकुमार यादव ने धोनी को पीछे छोड़ते हुवे 1 रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज की |

Suryakumar Yadav Record :

भारतीय कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। दरअसल, ind vs sa 2nd T20 में सूर्या ने 36 गेंद पर 56 रन की भारतीय पारी खेली। जिसमें उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए हैं। यह सूर्या का टी-20 इंटरनेशनल में 17वां अर्धशतक है। सूर्या ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, साउथ अफ्रीका में टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले सूर्या भारत के इकलौते कप्तान बन गए हैं। उल्लेखनीय है कि 2007 में धोनी ने साउथ अफ्रीका में टी-20 इंटरनेशनल में 45 रन की पारी खेली थी। अब सूर्या साउथ अफ्रीका में T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए है |

suryakumar yadav record

Suryakumar Yadav Record :

सूर्य ने टी-20 इंटरनेशनल में भी एक  रिकॉर्ड की बराबरी की है। सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 2000 रन पुरे कर लिए हैं। सूर्य कुमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने में कोहली की बराबरी की है। कोहली ने 56 पारियों में यह सफलता हासिल की थी। साथ ही, सू्र्या ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 56 पारी में 2000 रन बनाए हैं। सूर्य ने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने 58 पारी में 2000 रन बनाए। वहीं, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं। दोनों ने 52 पारियों  में 2000 रन पूरे किए थे।

Suryakumar Yadav Record : गेंदों की हिसाब से सूर्या ने सबको पीछे छोड़ा

सूर्या  T20I में 1164 गेंद खेलकर 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जो एक  वर्ल्ड  रिकॉर्ड है।

Share This Article
Leave a comment