IPL 2024 Auction: तेज गेंदबाजो पर हो रही पैसो की बारिश, मिचेल स्टार्क अब तक के सबसे महंगे खिलाडी बने kkr ने इतने रुपियो में अपने टीम में सामिल किया

chakenkumar

IPL 2024 Auction: तेज गेंदबाजो पर हो रही पैसो की बारिश, मिचेल स्टार्क अब तक के सबसे महंगे खिलाडी बने kkr ने इतने रुपियो में अपने टीम में सामिल किया

IPL 2024 Auction

अब तक, IPL 2024 Auction का आयोजन ऐतिहासिक रहा है। नीलामी में अब तक सबसे महंगे खिलाड़ी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये देकर अपना हिस्सा बनाया। स्टार्क के अलावा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ भी 10 करोड़ से अधिक की कीमत में खरीद लिया गया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जोसेफ को 11.50 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में लिया। आइए देखें किन तेज गेंदबाजों पर पैसे गिरे।

IPL 2024 Auction अब तक के सबसे महंगे खिलाडी मिचेल स्टार्क

गुजरात टाइटंस  और  केकेआर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को खरीदने की लगातार बोली लगा रहे थे। अंत में गुजरात की टीम ने 24.50 करोड़ की बोली लगाई, इसके बाद केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई पेसर को 24.75 करोड़ बोली के साथ अपना हिस्सा बना लिया।

IPL 2024 Auction – हर्षल पटेल  

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे हर्षल पटेल को आरसीबी ने 2024 से पहले रिलीज़ कर दिया था. पंजाब किंग्स ने ऑक्शन में 11.75 करोड़ रुपये देकर अपना हिस्सा बनाया। आरसीबी द्वारा  रिलीज़ किये गए हर्षल पटेल को  पंजाब की टीम ने उन्हें 11.75 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीदा।

IPL 2024 Auction – अल्जारी जोसेफ

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को 11.50 करोड़ रुपये देकर अपने टीम में सामिल किया । आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने जोसेफ पर भी बोली लगाई, लेकिन आरसीबी अंत में  बड़ी बोली के साथ जीत हासिल की |

IPL 2024 Auction अल्जारी जोसेफ

लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी को 6.40 करोड़ रुपये देकर अपना हिस्सा बनाया। आरसीबी भी मावी ले लिए रेश में थी  थी, लेकिन लखनऊ को पीछे छोड़ नहीं पाए।

IPL 2024 Auction उमेश यादव

उमेश यादव, भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं, पिछले सीजन KKR के लिए खेले उमेश यादव अब इस साल गुजरात टाइटंस के लिए खेलते दिखेंगे । गुजरात ने उमेश को 5.80 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने भी उमेश यादव के लिए बोलिया लगा रहे थे ।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment