BCCI ने MS Dhoni के 7 नंबर जर्शी को रिटायर किया, सचिन तेंदुलकर के बाद दुसरे भारतीय खिलाड़ी

MS Dhoni जर्शी रिटायर – बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह  धोनी को 7 नंबर की जर्सी को रिटायर किया  है। ये MS Dhoni के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है| बीसीसीआई ने इससे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को उनके जर्शी को रिटायर करके ये सम्मान दिया था, अब उनके बाद MS Dhoni को ये सम्मान दिया है।

खेल में धोनी की योगदान  को देखते हुए बीसीसीआई ने उनके जर्शी को रिटायर किया है। 7 नंबर की जर्सी अब किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिलेगी।

धोनी ने क्रिकेट खेलते हुए और कप्तान के रूप में शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय टीम के कप्तान के रूप में, उन्होंने 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 एकदिवसीय विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी टीम को विजयी बनाया।

ms dhoni

धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मैचों में 10,773 रन बनाए, 50.57 की औसत से 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए। 98 टी20 मैचों में धोनी ने 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं। उनके पास 97 टेस्ट मैचों में 4876 रन थे, जिसमें छह शतक और 33 अर्द्धशतक थे, साथ ही विकेट कीपिंग में पलक झपकते ही गिल्ली उड़ा देने वाले Cool MS Dhoni विकेटकीपर के रूप में 294 शिकार किए है।

फैन्स द्वारा MS Dhoni को कई नाम दिए है – जिनमे captain cool ज्यादा प्रचलित है |

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version